Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : तेतुलमारी में जमीन फटा, भू-धंसान की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क जाम की

सिजुआ-तेतुलमारी मार्ग पर मनसा मंदिर, पाण्डेयडीह टिल्हा के समीप शुक्रवार देर रात जमीन फटने से लंबी दरार पड़ गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आसपास रहने वाले लोग भयभीत हो गए.
Advertisement
Advertisement
  • अवैध खनन पर उठाए सवाल

Dhanbad :   सिजुआ-तेतुलमारी मार्ग पर मनसा मंदिर, पाण्डेयडीह टिल्हा के समीप शुक्रवार देर रात जमीन फटने से लंबी दरार पड़ गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आसपास रहने वाले लोग भयभीत हो गए.

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन में आई दरार इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में कभी भी भू-धंसान हो सकता है. अनहोनी की आशंका से चिंतित ग्रामीणों ने देर रात ही नया मोड़-तेतुलमारी मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. 

 

Uploaded Image

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र में हो रहे कथित अवैध कोयला उत्खनन को तत्काल बंद कराने की मांग की. घटना की सूचना मिलने पर तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करा स्थिति को सामान्य किया. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटी  है.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों के पीछे लंबे समय से अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर कोयले का उत्खनन किया जा रहा है. उनका कहना है कि यदि इसे नहीं रोका गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने दावा किया कि काली मंदिर के समीप हो रहे कथित अवैध उत्खनन के कारण ही जमीन में दरार पड़ी है. 

 

वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र का तकनीकी सर्वे कराकर संभावित भू-धंसान की आशंका की जांच कराने और अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही