Search

 
 
 

Dhanbad  News :सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों का हंगामा

शहर के चांचनी कॉलोनी स्थित एक व्यवसायी के बंगले में कार्यरत निजी सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
 

Dhanbad : शहर के चांचनी कॉलोनी स्थित एक व्यवसायी के बंगले में कार्यरत निजी सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया और बंगला परिसर में हंगामा करने लगे .सूचना मिलने पर धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.

 

मृतक की पहचान ठाकुर कुल्ही निवासी अनिल कुमार सिंह (45) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अनिल पिछले करीब 20 वर्षों से व्यवसायी जितन अग्रवाल के बंगले में निजी गार्ड के रूप में कार्यरत थे और वहीं रहकर 24 घंटे ड्यूटी करते थे.

 

गुरुवार सुबह उन्हें फोन पर अनिल की मौत की जानकारी नहीं दी गई.मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अनिल को मृत अवस्था में पाया.उनका दावा है कि मृतक के कान और मुंह से खून निकल रहा था जिससे उन्हें मौत की परिस्थितियों पर संदेह है.

 

मृतक के परिजन कमलेश सिंह ने आरोप लगाया कि यदि अनिल की तबीयत खराब हुई थी तो इसकी सूचना समय रहते परिवार को दी जानी चाहिए थी ताकि उन्हें अस्पताल ले जाया जा सकता.उन्होंने आशंका जताई कि या तो अनिल के साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर लापरवाही के कारण उनकी जान गई है.परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक वे शव नहीं उठाएंगे.

 

इधर धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही