Search

 
 
 

Entertainment News : 'रेबेल किड'अपूर्वा मखीजा का पुराना वीडियो वायरल,दो रूपये के रोल के लिए नहीं ...मगर 15 करोड़

'रेबेल किड' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर अपने बयानो को लेकर सुर्खियों में है.
 

Lagatar Desk : 'रेबेल किड' के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है. उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. 

 

 


दरअसल हाल ही में अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया.जिसमें वो कहती है की मैं दो रुपये के रोल के लिए किसी के साथ नहीं सो रही है..सर एक्सक्यूज मी... लेकिन कोई अगर दुबई का शेख मेरे मुंह पर 10-15 करोड़ रुपये मार दे फेंक कर...तो मैं फिर भी सोच सकती हूं, लेकिन एक रोल के लिए तो बिल्कुल नहीं. इसके बाद वो आगे कुछ और बातें कह रही हैं. हालांकि, वीडियो के इसी हिस्से पर बवाल हो रहा है.

 

जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने में आ गई है.लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में न जाने कितनी लड़कियां कास्टिंग काउच का शिकार होती हैं, कॉम्प्रोमाइज को लेकर उनसे न जाने कितनी तरह की बातें की जाती हैं, ऐसे में अपू्र्वा का यह स्टेटमेंट लड़कियों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि प्रणित मोरे के शो वाले कमेंट पर इतना बवाल हुआ, प्रणित को माफी मांगनी पड़ी, लेकिन इस वीडियो के बाद भी अपूर्वा को काम कैसे मिल रहा है

 


पहले भी विवादों में रही हैं अपूर्वा

 

अपूर्वा मखीजा पहले भी कई बार विवादों में रही हैं. समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में उनके एक स्टेटमेंट की वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही