Search

Jharkhand News :  17 नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं की पोस्टिंग, आदेश जारी

Ranchi :   झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 17 नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं की विभिन्न जिलों और परियोजनाओं में पोस्टिंग कर दी है. इस संबंध में समाज कल्याण निदेशालय ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

 

जानकारी के अनुसार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की अनुशंसा पर नियुक्त इन महिला पर्यवेक्षिकाओं की तैनाती स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई है. 

 

जारी आदेश के तहत, चतरा के सिमरिया में गुड़िया कुमारी, साहेबगंज के बरहरवा में ऊषा निषाद, धनबाद सदर में मुन्नी कुमारी, बोकारो के चंदनकियारी में संगीता कुमारी और गिरिडीह के धनवार में दीपिका कुमारी को पदस्थापित किया गया है. 

 

वहीं, पश्चिम सिंहभूम के सोनुवा में छाया कुमारी, पलामू के पाटन में दामिनी पांडेय और जामताड़ा के करमाटांड़ परियोजना में प्रिया कुमारी की नियुक्ति की गई है. 

 

इसके अलावा गोड्डा के पोड़ैयाहाट में सत्या कुमारी, धनबाद के टुंडी में अनिता कुमारी, पलामू के तरहसी में सच्ची रानी, साहेबगंज के मंडरो में पूजा गुप्ता और देवघर के मारगोमुंडा में प्रतिमा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

 

वहीं कोडरमा के डोमचांच में रेखा कुमारी, हजारीबाग के चौपारण में गुड़िया कुमारी, गिरिडीह के गांवा में काजल कुमारी और धनवार में पूजा कुमारी की नियुक्ति की गई है. 

 

विभाग का कहना है कि इन नियुक्तियों से महिला एवं बाल विकास योजनाओं के संचालन और निगरानी कार्य को और अधिक मजबूती मिलेगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//