Search

 
 
 

Ranchi News : मांडर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश व जानलेवा हमला, आरोपी फरार

रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है. साथ ही उस पर जानलेवा हमला किया गया है.  घटना लगभग तीन सप्ताह पुरानी बताई जा रही है.
 

Ranchi :  रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है. साथ ही उस पर जानलेवा हमला किया गया है.  घटना लगभग तीन सप्ताह पुरानी बताई जा रही है.

 

लेकिन पीड़ित परिवार ने बुधवार को मांडर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी के परिजनों के खौफ के कारण इतने दिनों तक चुप रहे और थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सके. 

 

पीड़िता को पीटने का आरोप, मरा समझकर भागा आरोपी 

प्राथमिकी के अनुसार, घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे. दोनों गैस का केवाईसी कराने गए थे. आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला मंसूर अंसारी जबरन घर में घुसा.

 

इसके बाद घर में मौजूद बच्चों को पैसे देकर सामान खरीदने के बहाने दुकान भेज दिया और नाबालिग बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. 

 

आरोप है कि पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और शोर मचाने लगी, तो आरोपी मंसूर अंसारी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. राज खुलने के डर से उसने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से उसके गले को अपने पैर से दबा दिया.

 

जब बच्ची बेसुध हो गई और आरोपी को लगा कि वह मर चुकी है, तब वह उसे वहीं छोड़कर भाग गया. वहीं, शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने बच्ची को अचेत अवस्था में पाया.

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

इसके बाद उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी.  पीड़ित परिवार के आवेदन के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने मंसूर के परिजनों से इस बात की शिकायत की, तो वे लोग उल्टा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे.

 

इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही