Search

 
 
 

Dhanbad News : भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू व साथी को लगी गोली

Dhanbad News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए हैं. फिलहाल गोलीबारी के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता नहीं चल सका है.
 
घायल सद्दाम

Dhanbad News : शहर में सोमवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से भूली मोड़ क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बाइक सवार दो अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान और उसके साथ मौजूद युवक सद्दाम को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जा रहा है कि हमले में सानू खान, सद्दाम व एक महिला को गोली लगी है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.  

Uploaded Image

घटनास्थल पर पुलिस


सानू खान को इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि सद्दाम का इलाज सदर SNMMCH में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. घटना के समय सद्दाम अंसारी अपना जेनरल स्टोर का दुकान खोलने गया था. इसी दौरान अचानक अपराधियों ने गोली चला दी.

Uploaded Image

अस्पताल में भर्ती

 

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की संख्या को लेकर पुलिस जांच जारी है.

 

घायल युवती के परिजन का बयान

गोलीबारी में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से धनबाद आई कुमकुम भी घायल हो गई. गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

Uploaded Image

घायल युवती के परिजन

परिजनों के अनुसार कुमकुम अपने नाना मोहम्मद आमीन के यहां न्यू इस्लामपुर पांडरपाला घूमने आई थी. सोमवार को वह अपनी खाला (मौसी) चंदा खातून के साथ बाजार जा रही थी. इसी दौरान भूली मोड़ के समीप अचानक बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

 

अचानक हुई गोलीबारी की चपेट में कुमकुम भी आ गई और उसके कमर में गोली लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है.

 

 

गोलीबारी को लेकर सिटी एसपी का बयान

भूली मोड़ के समीप हुई गोलीबारी की घटना को लेकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में फहीम खान के रिश्तेदार समेत दो लोग घायल हुए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है.

 

सिटी एसपी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना को किसने और किस वजह से अंजाम दिया. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही गोलीबारी के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही