Search

 
 
 

Dhanbad News: रामकनाली में घर पर बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad : जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक घर पर हुए बम हमले से इलाके में दहशत फैल गई.
 

Dhanbad : जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक घर पर हुए बम हमले से इलाके में दहशत फैल गई. घटना कृषि बाजार कर्मी कमलेश्वर बेलदार के घर की है. धमाके में घर का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

 

पीड़ित कमलेश्वर बेलदार ने बताया कि देर रात अचानक उनके घर के मुख्य दरवाजे के पास जोरदार धमाका हुआ. आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले तो वहां कोई दिखाई नहीं दिया. धमाके से मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो चुका था. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

 

परिजनों का कहना है कि कमलेश्वर बेलदार का न तो किसी राजनीतिक गतिविधि से संबंध है न ही किसी तरह के विवाद या अवैध कारोबार से उनका कोई जुड़ाव रहा है. ऐसे में इस हमले के पीछे की मंशा फिलहाल रहस्य बनी हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.


पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे किसका हाथ था और हमलावरों का उद्देश्य क्या था. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही