Search

 
 
 

Jamtara News: ट्रक और स्कूली बच्चों से भरे टेंपो की भिड़ंत, कई बच्चे घायल

गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली बच्चों से भरे टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए.
 

Jamtara : गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली बच्चों से भरे टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

 

Uploaded Image

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो संख्या JH10AG-0598 में सवार होकर कई स्कूली बच्चे अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में बैठे कई बच्चे घायल हो गए.

 

हादसे में घोसको गांव निवासी पियूष कुमार वर्मा (8 वर्ष), पिता पप्पू वर्मा, गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वहीं अन्य घायल बच्चों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.अहिल्यापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक तथा उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की नियमित निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही