Search

 
 
 

Saraikela News: तालाब किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

Saraikela : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित बामनी गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.
 

Saraikela : जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित बामनी गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. तालाब के किनारे पड़े शव को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. महिला के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, सुबह गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर तालाब के पास पड़ी एक महिला पर गई. पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है. घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के चेहरे और मुंह के आसपास गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे. वहीं शव के पास खून के निशान भी मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को तालाब किनारे फेंका गया हो सकता है.

 

सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही