Search

 
 
 

Dhanbad News : ड्यूटी जा रहे CISF जवान को हाइवा ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

Dhanbad News :  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, CISF जवान जेलगोरा से बाइक से सुदामडीह ड्यूटी करने जा रहे थे. इसी दौरान भौंरा चेकपोस्ट स्थित मोहलबनी ग्राउंड के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही जवान सड़क पर गिर पड़े. पर गनीमत रही कि जवान की जान बच गई और उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई.
 
घायल CISF जवान
  • भौंरा चेकपोस्ट के समीप हुआ हादसा 

Dhanbad News :  झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार हाइवा ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार CISF जवान को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से जवान डी के यादव सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाइवा और उसके चालक को पकड़ लिया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, CISF जवान जेलगोरा से बाइक से सुदामडीह ड्यूटी करने जा रहे थे. इसी दौरान भौंरा चेकपोस्ट स्थित मोहलबनी ग्राउंड के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही जवान सड़क पर गिर पड़े. पर गनीमत रही कि जवान की जान बच गई और उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई.

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही CISF की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और  घायल CISF कर्मी को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद टीम ने घटनास्थल की जानकारी ली और आगे की जांच में जुट गई. (धनबाद की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही