- दुकान का ताला तोड़कर सामान सड़क पर फेंका
Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन-6 में गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया. उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए. इसके बाद एक कार में आग लगाने की भी कोशिश की गई. हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ गई और बड़ा हादसा होने से टल गया.
इसे भी पढ़ें
बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने इलाके की एक दुकान को भी निशाना बनाया. दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सारे सामान निकालकर सड़क पर फेंक दिए गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बिरसानगर पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. पुलिस ने मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

