Search

 
 
 

Dhandbad News: IAS पंकज अग्रवाल के बड़े भाई बोले- ईमानदार अधिकारी हैं, साजिश का शिकार हुए

हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपये के कथित IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में CBI  ने IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल की गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद धनबाद से भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
 
Dhandbad: हरियाणा के बहुचर्चित 661 करोड़ रुपये के कथित IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले में CBI  ने IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल की गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद धनबाद से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. पंकज अग्रवाल के बड़े भाई नंदकिशोर अग्रवाल ने दावा किया कि उनके भाई को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.
धनबाद के महुदा बाजार स्थित मारवाड़ी कॉलोनी निवासी नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि उन्हें पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली. उन्होंने कहा कि पूरे परिवार को विश्वास है कि पंकज अग्रवाल ऐसा कोई गलत कार्य नहीं कर सकते.
नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि वे पांच भाई हैं, जिनमें पंकज अग्रवाल सबसे छोटे हैं. उन्होंने कहा कि वह स्वयं और एक अन्य भाई धनबाद में पेट्रोल पंप का व्यवसाय करते हैं जबकि दो भाई सूरत और जयपुर में रहते हैं. 
उन्होंने कहा की पंकज हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं. आज तक उनका नाम किसी गलत मामले में नहीं आया. उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि पंकज अग्रवाल की प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ बातचीत कम हो गई थी. उनका धनबाद आना भी दो-चार वर्षों में कभी-कभार ही हो पाता था.
गौरतलब है कि CBI ने हरियाणा के 661 करोड़ रुपये के कथित IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच के दौरान वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. CBI ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही