Search

 
 
 

Dhanbad News : रैयतों का हक मांगना अपराध है तो इसे बार-बार करूंगा- MLA जयराम महतो

Dhanbad News: जयराम महतो ने कहा कि सियालजोरी में रैयत अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. इसी दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हुआ था. बाद में इस मामले में उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया.
 
कोर्ट में पेशी के लिए जाते विधायक जयराम महतो.
  • सियालजोरी केस में धनबाद कोर्ट में पेश हुए विधायक

Dhanbad News : डुमरी विधायक जयराम महतो सियालजोरी आंदोलन से जुड़े मामले में शनिवार को धनबाद सिविल कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने इस मुकदमे को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि रैयतों, शोषितों, वंचितों की आवाज उठाने की कीमत मुकदमों के रूप में चुकानी पड़ रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब आंदोलन के दौरान वे मौके पर मौजूद ही नहीं थे, तो महज बैनर पर तस्वीर होने के आधार पर उन्हें आरोपी कैसे बना दिया गया?

 

इसे भी पढ़ें


अदालत परिसर में मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने कहा कि सियालजोरी में रैयत अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. इसी दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच विवाद हुआ था. बाद में इस मामले में उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि शनिवार को सिर्फ पेशी थी. मामले में आगे न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी.


विधायक ने कहा कि आम आदमी, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज उठाना उनका राजनीतिक उद्देश्य है. मुकदमों से वे डरने वाले नहीं हैं. उनका स्पष्ट कहा अगर रैयतों के हक में आवाज उठाना अपराध है तो वे यह अपराध बार-बार करेंगे.


उजड़े परिवारों को मिले मुआवजा

जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो के आवास तक बन रही सड़क को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने सांसद को समधी बनने, उनकी पत्नी को समधीन बनने और उनकी बेटी को नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने पर शुभकामनाएं दीं.


सड़क निर्माण पर उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव वर्ष 2024-25 से ही था. सड़क बनने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. क्योंकि इसका लाभ सिर्फ सांसद को ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीणों और आम लोगों को भी मिल सकता है. लेकिन, सड़क निर्माण के नाम पर प्रभावित परिवारों के साथ अन्याय को उन्होंने उचित नहीं बताया. कहा कि यदि सड़क बनाने के लिए किसी का घर तोड़ा गया है, तो परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए. किसी को उसकी सहमति और उचित मुआवजे के बिना बेघर करना न्यायसंगत नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही