Dhanbad News : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं तलाशने की दिशा में पहल की है. संस्थान में बुधवार को आयोजित समारोह में 45 दिनों का प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को सूर्यमित्र प्रमाणपत्र दिए गए.
इसे भी पढ़ें
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सोलर एनर्जी की तकनीक, सोलर उपकरणों के इस्तेमाल, संचालन, तकनीकी कार्यप्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव पर भी जोर दिया गया.
आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को सोलर पैनल निर्माण सहित सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. संस्थान की यह पहल युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने कहा कि उन्हें नई तकनीक सीखने के साथ रोजगार के अवसरों की जानकारी भी मिली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

