Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : SIR फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली, वासेपुर का आधार सेंटर सील, संचालक की तलाश जारी

Dhanbad :   झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान धनबाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे ने वासेपुर स्थित एक आधार सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया.

 

आरोप है कि सेंटर पर लोगों से 50 से 100 रुपये लेकर अनधिकृत तरीके से SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म भरा जा रहा था. प्रशासन को इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद जांच की गई. जांच में आरोप सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आधार सेंटर को सील कर दिया गया. वहीं सेंटर संचालक की तलाश की जा रही है.

Uploaded Image

 

इस संबंध में एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरे झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है. इस दौरान सूचना मिली थी कि वासेपुर स्थित एक आधार सेंटर पर पैसे लेकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं. शिकायत की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सेंटर को सील कर दिया.

Uploaded Image

 

लोकेश बारंगे ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के नाम पर अवैध वसूली करने वाले अन्य केंद्रों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर है और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि SIR का एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाता स्वयं भरें. यदि किसी को फॉर्म भरने में कठिनाई हो तो अपने क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer), सुपरवाइजर या अधिकृत वॉलंटियर से नि:शुल्क सहायता लें. 

 

किसी साइबर कैफे, आधार सेंटर या बिचौलिए को पैसे देकर फॉर्म भरवाने से गलत जानकारी दर्ज होने की आशंका रहती है. एसडीएम ने चेतावनी दी कि गलत सूचना देकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (Representation of the People Act) और अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही