Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 14 जुलाई तक आंधी, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, 9 से 14 जुलाई तक कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, 9 से 14 जुलाई तक कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 44.2 मिमी बारिश गोड्डा में दर्ज की गई. इसके अलावा पथरगामा में 34.2 मिमी, मेहरगामा में 24.4 मिमी और लोहरदगा में 13.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

 

इस दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

 

विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. राजधानी रांची में 9 से 12 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही