Search

 
 
 

Dhanbad News : इंडिया गठबंधन के दलों ने निकाला विरोध मार्च, CEC का पुतला फूंका

Dhanbad News: नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है. बिहार चुनाव में भी वोटों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए.
 
सीईसी का पुतला दहन करते गठबंधन के नेता.
  • वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे से गूंजा धनबाद

Dhanbad News : इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धनबाद में बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ मार्च निकाला. रणधीर वर्मा चौक से शुरू हुआ विरोध मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए डीआरएम चौक पहुंचा. मार्च में कांग्रेस, राजद व वामदलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे. वोट बचाओ, देश बचाओ के नारों से वातावरण गुंजित रहा.

 

इसे भी पढ़ें


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और विभिन्न दलों के झंडे नजर आए. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया मंर अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की. डीआरएम चौक पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया.


नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों की चोरी कर सत्ता हासिल कर रही है. बिहार चुनाव में भी वोटों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. साथ ही दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.


प्रदर्शन में शामिल महिला नेत्रियों ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है. महिलाओं के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की. नेताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सरकार और चुनाव आयोग ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. लोकतांत्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही