Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को चेतावनी

अभियान के दौरान पुलिस ने खासतौर पर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि केवल चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है.
 
वाहनों की जांच करती ट्रैफिक पुलिस.

Dhanbad : धनबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को गोल बिल्डिंग चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. सार्जेंट मेजर राकेश दुबे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सुबह से ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई. टीम ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी.


अभियान के दौरान पुलिस ने खासतौर पर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि केवल चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य है. इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. हालांकि पॉश मशीन खराब रहने के चलते चालान नहीं काटा जा सका. 

 


सार्जेंट मेजर राकेश दुबे ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही