Search

Dhanbad News : ट्रेनों व स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान, 117 यात्री पकड़ाए, 1.11 लाख वसूला जुर्माना

ट्रेन में टिकट चेक करती टीटीई.

Dhanbad : धनबाद मंडल में शनिवार को बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया गया. रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धनबाद-कोडरमा रेलखंड पर चलाए गए इस अभियान में 117 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले व बिना बुक कराए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. उनसे कुल 1,11,330 रुपये जुर्माना वसूला गया.


टिकट जांच टीमों ने विभिन्न स्टेशनों व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच अभियान चलाया. इसके चलते स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//