Search

Dhanbad News : अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल न्यू हरि-इन के कमरा संख्या 103 और 108 में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये नकद सहित साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए गए हैं. यह जानकारी सीसीआर डीएसपी प्रदीप कुमार साव ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी.
 
  • मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के आशीष कुमार, मिथिलेश ठाकुर, मो. आबिद आलम, आशुतोष कुमार आनंद और मनंजर शेर आलम, धनबाद के रोहित दॉ और महफुज आलम, ओडिशा के चन्द्रकांत परिदा और झारखंड के गोड्डा निवासी मो. गुफरान आलम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड, दो चेकबुक, एक पासबुक तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लोगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था. आरोपियों द्वारा विभिन्न लोगों के नाम पर खोले गए बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेनदेन और उसे इधर-उधर ट्रांसफर करने में किया जाता था. पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां अब गिरोह के मुख्य सरगना, बैंक खातों के नेटवर्क और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े अन्य संदिग्धों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटा रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही