Dhanbad News : धनबाद के धैया स्थित लाहबनी में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के लाखों के गहनों की चोरी कर ली. वारदात अस्पताल कर्मी तरुण सिंह के घर में हुई. तरुण सिंह अपने पिता के इलाज के सिलसिले में चार दिन पहले पूरे परिवार के साथ रांची गए थे. चोरों ने इसी फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ें
तरुण सिंह मंगलवार को परिवार के साथ रांची से धैया स्थित अपने घर लौटे. घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर प्रवेश करने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने घर के दो अन्य दरवाजों के ताले भी तोड़ दिए थे. अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले.
गृहस्वामी के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है. तरुण सिंह ने तत्काल इसकी सूचना धनबाद थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. ताकि चोरों का सुराग मिल सके. तरुण सिंह ने बताया कि वह करीब दो वर्ष पहले ही मकान बनवाये थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

