Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बारिश में बहा झिलिया पुल का डायवर्सन, कुमारधुबी का संपर्क टूटा

धनबाद जिले के निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी में लगातार हो रही बारिश के कारण झिलिया नदी उफान पर है. नदी के तेज बहाव में निर्माणाधीन पुल के समीप बनाए गए अस्थायी डायवर्सन क्षतिग्रस्त बह गया.
Advertisement
Advertisement
बारिश में क्षतिग्रस्त डायवर्सन को देखते लोग.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी में लगातार हो रही बारिश के कारण झिलिया नदी उफान पर है. नदी के तेज बहाव में निर्माणाधीन पुल के समीप बनाए गए अस्थायी डायवर्सन क्षतिग्रस्त बह गया. इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों व नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 


जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे. लोगों ने निर्माण एजेंसी व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात को देखते हुए डायवर्सन को अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए था. पुल निर्माण के धीमे कार्य का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.


शिवलीबाड़ी पूर्वी पंचायत के मुखिया तनवीर आलम ने वहां हुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संवेदक से डायवर्सन की तत्काल मरम्मत कर आवागमन बहाल करने की मांग की. साथ ही प्रशासन से भी जल्द आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही