Search

 
 
 

Dhanbad News : ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार, कहा- पहले अपनी संपत्ति का स्रोत बताएं

Dhanbad News : डुमरी विधायक जयराम महतो पर सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद धनबाद जिले की सियासत गरमा गई है. JLKM उपाध्यक्ष आशीष महतो ने ढुल्लू महतो को धनबाद का सबसे भ्रष्ट सांसद बताते हुए कहा कि ढुल्लू महतो खुद जिले के सबसे बड़े माफिया हैं.
 
मीडिया से बात करते JLKM उपाध्यक्ष आशीष महतो.

Dhanbad News : डुमरी विधायक जयराम महतो पर सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद धनबाद जिले की सियासत गरमा गई है. सांसद के बयान से नाराज JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशीष महतो ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर पलटवार किया. उन्होंने ढुल्लू महतो पर तीखा हमला बोलते हुए उनके बयान की कड़ी आलोचना की.

इसे भी पढ़ें


आशीष महतो ने आरोप लगाया कि ढुल्लू महतो दूसरों को माफिया बताते हैं, जबकि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. उन्होंने सांसद को धनबाद का सबसे भ्रष्ट सांसद बताते हुए कहा कि ढुल्लू महतो खुद जिले के सबसे बड़े माफिया हैं.


दरअसल सांसद ढुल्लू महतो ने अपने बयान में कहा था कि विधायक जयराम महतो माफिया की बोली बोलते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया था कि वसूली के मुद्दे को लेकर ही बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ विधायक का विवाद हुआ था.


आशीष महतो ने कहा कि ढुल्लू महतो खुद को गरीब का बेटा बताते हैं लेकिन आज उनके पास हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा किया जाता है. उन्होंने सांसद से अपनी संपत्ति और आय के स्रोत सार्वजनिक करने की मांग की. कहा कि जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि इतनी बड़ी संपत्ति कहां से आई. सांसद को जयराम महतो पर बयानबाजी करने की बजाय पहले अपने ऊपर लगे आरोपों और अपनी संपत्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.


उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाय नेताओं को जनता के प्रति जवाबदेह और पारदर्शी होना चाहिए. आशीष महतो ने सांसद से अपनी संपत्ति और आय के स्रोत सार्वजनिक कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती भी दी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही