Search

 
 
 

Dhanbad News : JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ JLKM का प्रदर्शन, विधायक जयराम महतो सरकार को चेताया

JPSC व JSSC की परीक्षाओं में पेपर लीक व गड़बड़ी के खिलाफ मंगलवार को JLKM ने धनबाद में प्रदर्शन किया. धरना में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य रूप से शामिल हुए.
 
प्रदर्शन में भाग लेते विधायक जयराम महतो व अन्य.

Dhanbad : JPSC व JSSC की परीक्षाओं में पेपर लीक व गड़बड़ी के खिलाफ मंगलवार को JLKM ने धनबाद में प्रदर्शन किया. मेमको मोड़ स्थित शहीद मनींद्र नाथ मंडल की प्रतिमा के समीप आयोजित यह धरना-प्रदर्शन रांची में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में किया गया. धरना में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य रूप से शामिल हुए. 

 


उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलन कर रहे छात्र अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं. JLKM उनके संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है. इस धरना का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना और उनकी आवाज को राज्यभर में बुलंद करना है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो JLKM रांची कूच कर विधानसभा के समक्ष आंदोलन करेगा.


जयराम महतो ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की जांच में CID अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है. निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है. यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही