Search

 
 
 

Dhanbad News : झामुमो ने गुरुजी के कटआउट पर दी पुष्पांजलि, प्रतिमा अधूरी रहने से नहीं हो सका अनावरण

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को धनबाद के निरंकारी चौक पर झामुमो की ओर से उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित था. प्रतिमा का निर्माण अधूरा होने के कारण अनावरण नहीं हो सका.
 
गुरुजी को श्रद्धांजलि देते झामुम के नेता व कार्यकर्ता.

Dhanbad : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर मंगलवार को धनबाद के निरंकारी चौक पर झामुमो की ओर से उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित था. प्रतिमा का निर्माण अधूरा होने के कारण अनावरण नहीं हो सका. समारोह में पहुंचे बड़ी संख्या में झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के कटआउट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.

 


टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि दिशोम गुरु का संघर्ष, विचार और झारखंड आंदोलन में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. राज्य के विभिन्न जिलों में गुरुजी की प्रतिमाएं स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा. ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और राज्य निर्माण में उनकते योगदान से प्रेरणा ले सकें.


समारोह में झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, केंद्रीय प्रवक्ता नीलम मिश्रा, वरिष्ठ नेता हरीश सिंह सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. नेताओं ने गुरुजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के अनुरूप झारखंड के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी दोहराया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही