Search

 
 
 

Dhanbad News : NEET पेपर लीक के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

NEET पेपर लीक के विरोध में धनबाद में झामुमो व छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.
 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करतो झामुमो कार्यकर्ता.

Dhanbad : NEET-UG 2026 का प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में राजनीतिक माहौल गर्म है. इसी कड़ी में शुक्रवार को धनबाद में झामुमो व छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.


प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, छात्र नेता व समर्थक शामिल थे. सभी ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेताओं का कहना था कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है.

 


झामुमो नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही पेपर लीक में शामिल नेटवर्क और जिम्मेदार अधिकारियों को भी बेनकाब किया जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. झामुमो नेता हरीश सिंह, निलम मिश्रा व छात्र नेता आजाद महतो ने कहा कि छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

 

नेताओं ने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं. पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भरोसे को तोड़ देती हैं. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही