Search

 
 
 

Dhanbad News : जिप अध्यक्ष से मिलीं जेएसएलपीएस की महिलाएं, मानदेय बढ़ाने की मांग

जेएसएलपीएस से जुड़ी कैडर महिलाओं ने बुधवार को धनबाद की जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मुलाकात कर कम मानदेय की समस्या रखीं. उन्होंने जिप अध्यक्ष से इसे बढ़ाने के लिए पहल करने की गुहार लगाई.
 
जिप अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखतीं जेएसएलपीएस की महिलाएं.

Dhanbad : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी कैडर महिलाओं ने बुधवार को धनबाद की जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मुलाकात कर कम मानदेय की समस्या रखीं. महिलाओं ने कहा कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उन्हें धरातल पर लागू कराने में अहम भूमिका निभाती हैं. लेकिन उन्हें मनरेगा मजदूरों से भी कम मानदेय मिल रहा है. उन्होंने जिप अध्यक्ष से इसे बढ़ाने के लिए पहल करने की गुहार लगाई.

 


महिलाओं ने कहा कि इतने कम मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने काम और जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय निर्धारित करने की मांग की.


महिलाओं ने कहा कि उनकी हालत धोबी के कुत्ते जैसी हो गई है न घर के रहे, न घाट के. सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए उनके मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की जानी चाहिए.


महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिप अध्यक्ष ने तत्काल जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल से फोन पर बात कीं. उन्हें महिलाओं की आर्थिक स्थिति और कम मानदेय की समस्या से अवगत कराया और मानदेय बढ़ाने की मांग रखी. इस पर सीईओ ने कहा कि मानदेय व समस्याओं को लेकर एक कमेटी गठित की गई है. कमेटी पूरे मामले की समीक्षा करेगी और रिपोर्ट के आधार पर मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही