Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे, हरित भविष्य का लिया संकल्प

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है. बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को धनबद सिविल कोर्ट परिसर में डालसा ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा समेत न्यायिक अधिकारियों व कर्मियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया.


समारोह को संबोधित करते हुए  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है. बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की. डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो ने भी विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों, लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम, अधिवक्ताओं व कर्मियों ने उत्साह से भाग लिया.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही