Search

 
 
 

Dhanbad News : काला हीरा महोत्सव का आगाज, कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

स्टील गेट स्थित सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में शनिवार को ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘काला हीरा’ का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व जीएम (प्रशासन) मनीष मिश्रा ने किया.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते बीसीसीएल सीएमडी व अन्य.

Dhanbad : धनबाद के स्टील गेट स्थित सीसीडब्ल्यूओ कम्युनिटी हॉल में शनिवार को ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक प्रतियोगिता ‘काला हीरा’ का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व जीएम (प्रशासन) मनीष मिश्रा ने किया.

 


सीएमडी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि बीसीसीएल स्थानीय प्रतिभाओं के उत्थान के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को सहयोग देता रहेगा. उन्होंने आयोजन के लिए काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की सराहना की.


पहले दिन पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने रवींद्र संगीत, लोक व शास्त्रीय नृत्य, कथक, भरतनाट्यम, देशभक्ति गीत, योग, मोनो एक्ट सहित विभिन्न विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. विशेष आकर्षण रहे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांग कलाकार रूपांजन सेन. उन्होंने नृत्य, योग व कीबोर्ड वादन से खूब तालियां बटोरीं.
कार्यक्रम में कई कला गुरुओं को गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया. चार दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकार नृत्य, संगीत, चित्रकला और अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जबकि समापन पर विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही