Search

 
 
 

Dhanbad News: कमला कुमारी ने विधायक समर्थकों पर लगाया बदनाम करने का आरोप

Dhanbad News: कमला कुमारी ने सोशल मीडिया पर उनके पुराने आपत्तिजनक वीडियो साझा कर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह चुप नहीं रहेंगी. आरोपित लोगों के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक और साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी.
 
कमला कुमारी

Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र की रहने वाली कमला कुमारी ने सोशल मीडिया पर उनके पुराने आपत्तिजनक वीडियो साझा कर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है. गुरुवार को धनबाद में उन्होंने प्रेसवार्ता कर बेरमो और डुमरी विधायक के समर्थकों सहित कुछ अन्य लोगों पर इस कथित साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.


इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह चुप नहीं रहेंगी. आरोपित लोगों के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक और साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही