Search

 
 
 

Dhanbad News : भू-धंसान के खिलाफ बंद रहा कतरास, बाजार व सड़कों पर सन्नाटा

Dhanbad News: मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इलाकों में घूम-घूमकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने बीसीसीएल व डीजीएमएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की.
 
नारेबाजी करते मोर्चा के लोग.
  • मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे बीसीसीएल क्षेत्र में चक्काजामः मोर्चा

Dhanbad News : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के खिलाफ गुरुवार को कतरास बंद असरदार रहा. बंद का आह्वान कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने किया. इस दौरार कतरास शहर, पंचगढ़ी बाजार, छाताबाद, गुहीबांध, अंगारपथरा, सिजुआ, लोयाबाद समेत आसपास के इलाकों की दुकाने बंद रहीं. दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया. बाजार व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

 

इसे भी पढ़ें


बंद के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इलाकों में घूम-घूमकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने बीसीसीएल व डीजीएमएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की. कहा कि लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को देखते हुए अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई की जरूरत है.

 

Uploaded Image

बाजार की बंद दुकानें


मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट और भूमिगत खनन से जुड़े नियम-कानून, परियोजनाओं की रूपरेखा और सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी जनता के सामने आनी चाहिए. साथ ही भू-धंसान की घटनाओं व अवैध खनन के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की. कहा कि वे वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से कोयला खनन के विरोध में नहीं हैं. लेकिन विकास के नाम पर लोगों के घर, जमीन और जीवन को खतरे में नहीं डाला जा सकता. भू-धंसान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्थायी समाधान और पुनर्वास को लेकर सरकार तथा बीसीसीएल को स्पष्ट कार्ययोजना बनानी चाहिए.


मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान और पुनर्वास को लेकर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या एक से 12 तक चक्काजाम भी किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही