Dhanbad : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को सर्किट हाउस में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया.इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटा तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे. समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की.
पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. राजद के वरिष्ठ नेता हातिम अंसारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी और समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित व कमजोर तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के प्रयासों से समाज के पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को अपनी बात रखने का मंच मिला.उन्होंने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की.
वहीं राजद जिला अध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि धनबाद के सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं .उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि लालू प्रसाद यादव स्वस्थ रहें और लंबे समय तक समाज एवं देश का मार्गदर्शन करते रहें.
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के लंबे राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष और जनहित से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment