Search

 
 
 

Jamshedpur News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटा बाकी निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
 

Jamshedpur :   मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटा बाकी निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगा. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही