Search

 
 
 

Giridih News :  साइबर अपराधी को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला, पेट्रोलिंग वाहन क्षतिग्रस्त

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिक सोरिया गांव में वांछित साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया गया है.  पथराव और धक्का-मुक्की में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
 

Giridih :   अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिक सोरिया गांव में वांछित साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया गया है.  पथराव में पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं ग्रामीणों की भीड़ का फायदा उठाकर साइबर अपराधी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया. 

 

जानकारी के अनुसार, चामलिटी गांव निवासी कथित साइबर अपराधी चुरामण मंडल अपने ससुराल चिकसोरिया गांव में रह रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरिडीह साइबर पुलिस की टीम देर रात उसे गिरफ्तार करने के उद्देश्य से गांव पहुंची थी.

 

बताया जाता है कि पुलिस टीम के पहुंचते ही चुरामण मंडल को अपनी गिरफ्तारी की भनक लग गई.  इसके बाद उसने अपने सहयोगियों और मौके पर मौजूद भीड़ के साथ मिलकर पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

 

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया.  ग्रामीणों और आरोपी के समर्थकों ने कथित रूप से पुलिस पर पत्थरबाजी की. इस दौरान पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

 

हालांकि हंगामे और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी चुरामण मंडल मौके से फरार हो गया.

 

अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने बताया कि गिरिडीह साइबर पुलिस साइबर अपराधी चुरामण मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों और परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला और पत्थरबाजी की गई.  उन्होंने बताया कि मामले में 5 से 7 नामजद आरोपियों और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही