Dhanbad News : धनबाद के झारखंड मोड़ के समीप 1.26 एकड़ सरकारी जमीन पर पर भू-माफियाओं की नजर है. उक्त जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. सदर अंचल के राजस्व उप निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जमीन पर सूचना बोर्ड लगा दिया. बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि उक्त जमीन पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें
प्रशासन की ओर से लगाए गए बोर्ड पर जमीन से संबंधित पूरा ब्योरा लिखा हुआ है. लोगों को आगाह किया गया है कि इस जमीन की खरीद-बिक्री नहीं की जा सकती.जमीन पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण या किसी भी तरह का गैरकानूनी लेन-देन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

