Search

 
 
 

Dhanbad News : छाताबाद में फिर भू-धंसान, बना बड़ा गोफ, तालाब का पानी जमीन में समाया

Dhanbad News : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के छाताबाद में एक बार फिर भू-धंसान की घटना हुई है. काजू बागान तालाब के समीप तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई, जिससे बड़ा गोफ बन गया.
 
गोफ में घुस रहा तालाब का पानी.

Dhanbad News : धनबाद कोयलांचल में भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के छाताबाद में एक बार फिर भू-धंसान की घटना हुई है. काजू बागान तालाब के समीप तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई, जिससे बड़ा गोफ बन गया. भू-धंसान स्थल के पास स्थित तालाब का पानी तेजी से जमीन के अंदर समाने लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें


लोगों ने बताया कि जमीन धंसने के बाद बने बड़े गड्ढे में तालाब का पानी तेजी से समा रहा है, जिससे खतरा और बढ़ गया है .स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है.


20 घर जमींदोज होने के बाद लोगों ने किया था आंदोलन

ज्ञात हो कि छाताबाद में सात अगस्त को भी भीषण भू-धंसान की घटना हुई थी. इस हादसे में करीब 20 घर जमींदोज हो गए थे. घटना के बाद प्रभावित परिवारों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था. करीब 20 दिनों तक चले आंदोलन के बाद मंत्री हफीजुल हसन की अगुवाई में त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही