Search

 
 
 

Dhanbad News : कतरास में फिर भू-धंसान, आधा दर्जन घर जमींदोज, बाल-बाल बचे लोग

धनबाद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टेड गोविंदपुर में एक बार फिर भू-धंसान की बड़ी घटना सामने आई. अचानक जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए.
 
जमींदोज मकान.

Dhanbad : धनबाद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कतरास थाना क्षेत्र के सेलेक्टेड गोविंदपुर में एक बार फिर भू-धंसान की बड़ी घटना सामने आई. अचानक जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए. घटना के समय एक महिला अपने घर में खाना बना रही थी. तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी, तो उसने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

 


भू-धंसान की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक हुए भू-धंसान से घरों मं् रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और एक बाइक भी जमीन के अंदर समा गई.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके की जमीन कमजोर हो गई थी.मंगलवार शाम तेज आवाज के साथ जमीन धंसने लगी और देखते ही देखते कई मकान उसकी चपेट में आ गए. गौरतलब है कि कतरास और आसपास के क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं पहले भी होती रही हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही