Search

 
 
 

Dhanbad News : आमटाल में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

शिक्षु जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजयकांत श्रीवास्तव व जे. जननी ने ग्रामीणों से कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है. आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर होने के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए.
 
शिविर में ग्रामीणों को जानकारी देती डालसा की टीम.

Dhanbad : धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को आमटाल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता व विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना था.


 शिविर में प्रशिक्षु जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजयकांत श्रीवास्तव व जे. जननी ने ग्रामीणों से कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है. आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर होने के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने डालसा की ओर से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी.

 

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल संरक्षण कानून, बुजुर्गों के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध की रोकथाम व लोक अदालत की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गई. ग्रामीणों को बताया गया कि कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए डालसा किस प्रकार सहायता करती है. मौके पर सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल शैलेंद्र झा, कन्हैया लाल ठाकुर, ग्राम प्रधान संजय गोराई, पंचायत सचिव मनोज कुमार मंडल सहित अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही