Search

 
 
 

Dhanbad News : एक घंटे की बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त खादी भंडार व अस्पताल में घुसा पानी

शहर के रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित खादी भंडार परिसर में बारिश का पानी घुस गया. वहीं, एशियन अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
 

Dhanbad : धनबाद व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम हुई करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. तेज हवा और भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. प्रमुख सड़कों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अस्पताल परिसरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.


शहर के रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित खादी भंडार परिसर में बारिश का पानी घुस गया. वहीं, एशियन अस्पताल परिसर भी जलमग्न हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एक घंटे की बारिश में ही शहर की जल निकासी व्यवस्था चरमराती नजर आई और कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा.


बारिश के कारण जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं जलजमाव स बिजली बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई इलाकों में बिजली गुल है जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

 

खादी भंडार के प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मानसून शुरू होने से पहले ही ड्रेनेज व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है. उन्होंने बताया कि खादी भंडार और गांधी सेवा सदन परिसर में नाली का गंदा पानी प्रवेश कर गया जो गोदाम तक पहुंच गया. इसके कारण बड़ी मात्रा में रखा कपड़ा भीग गया और भारी नुकसान हुआ है. प्रबंधक के अनुसार, लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही