Dhanbad News : धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान लोहापट्टी निवासी जीतेंद्र राय के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार जीतेंद्र राय किसी काम से दामोदर नदी के किनारे गए थे. इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतर गए. नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तब तक वह गहरे पानी में जा चुके थे.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह जीतेंद्र राय को नदी से बाहर निकाला. उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सूचना मिलने पर महुदा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर मिलते ही जीतेंद्र राय के घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

