Dhanbad News : धनबाद शहर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच लुबी सर्कुलर रोड के समीप एक हादसा हो गया. सड़क से गुजर रहे एक टोटो पर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा. इस हादसे में टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के समय टोटो में चालक के अलावा एक यात्री भी मौजूद था. गनीमत रही कि दोनों बाल-बाल बच गए. दोनों को हल्की चोटें आई हैं.
इसे भी पढ़ें
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक व यात्री को टोटो से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने में जुट गई. वहां कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. पेड़ हटाने के बाद आवागमन सामान्य हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

