Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में छठ महापर्व की तैयारी तेज, मेयर और नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

Dhanbad News: मेयर ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए निगम की टीमें लगातार सफाई अभियान चला रही हैं. घाटों के आसपास जमा कचरे और गंदगी को हटाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं.
 
छठ घाट का निरीक्षण करते मेयर संजीव सिंह और अन्य.

Dhanbad News : धनबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं. नगर निगम ने शहर के प्रमुख छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए सफाई से लेकर जरूरी इंतजामों तक की कवायद शुरू कर दी है. मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त ने निगम की टीम के साथ मंगलवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया.

 

इसे भी पढ़ें


अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. जहां भी खामियां नजर आईं उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया. सबसे अधिक चिंता धनबाद शहर के पंपू तालाब के घटते जलस्तर को लेकर दिखी. तालाब में पानी कम देखकर मेयर ने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


मेयर ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए निगम की टीमें लगातार सफाई अभियान चला रही हैं. घाटों के आसपास जमा कचरे और गंदगी को हटाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं. जिन घाटों पर समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा.


उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले शहर के सभी प्रमुख तालाबों और घाटों की सफाई पूरी कर ली जाएगी. जलस्तर और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा. ताकि छठ व्रतियों को अर्घ्य के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही