Search

 
 
 

Dhanbad News : मेयर ने भू-धंसान क्षेत्र का लिया जायजा, कहा- पुनर्वास से पहले रोजगार व सुरक्षित आवास की हो व्यवस्था

धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने शनिवार को भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिया.
 
स्थानीय लोगों से बात करते मेयर संजीव सिंह.

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास इलाके के छाताबाद में 7 जुलाई को हुई भू-धंसान की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना में बस्ती के समीप स्थित तालाब पूरी तरह गोफ में समा गया है. आबादी के बेहद करीब बने विशाल गोफ से लोगों में भय व्याप्त है. बीसीसीएल व जिला प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी है.

 


धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने शनिवार को भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. भू-धंसान की चपेट में आए तालाब का भी मुआयना किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिया.


मेयर ने मौके पर मौजूद बीसीसीएल अधिकारियों से बातचीत कर गोफ भराई का कार्य तेज करने का निर्देश दिया. ताकि आगे किसी बड़े हादसे की आशंका को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल प्रभावित लोगों को क्षेत्र खाली करने का आदेश तो दे देता है, लेकिन उन्हें हटाने से पहले उनके सुरक्षित पुनर्वास, बुनियादी सुविधाओं और रोजगार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए. विस्थापित परिवारों को उनके वर्तमान निवास के निकट ही बसाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो.


उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीसीसीएल प्रबंधन से बातचीत कर प्रभावित लोगों के हित में उचित कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और बीसीसीएल से शीघ्र स्थायी समाधान और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही