Dhanbad : धनबाद जिले के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर महाधरना व प्रदर्शन होगा. महाधरना में विभिन्न राजनीतिक दलों के सात विधायक व दो सांसद के शामिल होने की संभावना है. आयोजन का उद्देश्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धनबाद की वर्षों पुरानी विकास संबंधी मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाना है.
धरना के दौरान धनबाद से मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा (प्रतिदिन) शुरू करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी. साथ ही धनबाद-कटिहार, धनबाद-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस व धनबाद-सिलीगुड़ी के बीच नई ट्रेन शुरू करने की मांग भी की जाएगी. धरना में तोपचांची के समीप करीब 1300 एकड़ सरकारी भूमि पर एयरपोर्ट निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठेगा.
महाधरना के माध्यम से धनबाद के सेंट्रल अस्पताल को एम्स की तर्ज पर सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में विकसित करने व जिले में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग भी की जाएगी. इन मांगों से संबंधित प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है.महाधरना में माले विधायक अरूप चटर्जी, चंद्रदेव महतो, भाजपा विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह, जेएलकेएम विधायक जयराम महतो, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के शामिल होने की संभावना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment