Search

 
 
 

Dhanbad  News : संविधान दिवस पर डीआरएम चौक में जुटे नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के सदस्य

Dhanbad  News : इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया.
 
संविधान दिवस
  • Dhanbad  News : संविधान दिवस पर डीआरएम चौक में जुटे नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के सदस्य,बोले- संविधान के मूल आदर्शों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Dhanbad  News : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को डीआरएम चौक पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. नेशनल फाउंडेशन ऑफ अंबेडकर मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

 

 

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और उसके सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया.

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है. इसकी मूल भावना और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. 

 

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए संविधान के मूल स्वरूप और उसकी गरिमा के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी.कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और बाबासाहेब के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही