Search

 
 
 

Dhanbad News: मीट दुकान में कर्मचारियों को चापड़ से डराकर 17 खस्सी साथ ले गए बदमाश

Dhanbad News : घटना शनिवार देर रात की है. विनोद बिहारी चौक के समीप नारायण मंडल की झटका मीट की दुकान में दो कर्मचारी सो रहे थे. इसी दौरान 4 से 5 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश दुकान के अंदर घुस आए. चोरों ने सोते हुए कर्मचारियों को चापड़ (धारदार हथियार) दिखाकर डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. जान के भय से सहमे कर्मचारी चाहकर भी कुछ नहीं कर सके.
 
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

Dhanbad News : शहर के नावाडीह इलाके में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसकी बानगी विनोद बिहारी चौक के पास देखने को मिली. यहां हथियारबंद बदमाशों ने एक मीट दुकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 17 खस्सी (बकरी) की सनसनीखेज चोरी को अंजाम दिया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

दुस्साहस यह रहा कि वारदात के दौरान चोरों ने दुकान के अंदर सो रहे कर्मचारियों को हथियार के बल पर खौफ के साये में रखा. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

 

कर्मचारियों को चापड़ दिखाकर बनाया बंधक

घटना शनिवार देर रात की है. विनोद बिहारी चौक के समीप नारायण मंडल की झटका मीट की दुकान में दो कर्मचारी सो रहे थे. इसी दौरान 4 से 5 की संख्या में हथियारों से लैस बदमाश दुकान के अंदर घुस आए. चोरों ने सोते हुए कर्मचारियों को चापड़ (धारदार हथियार) दिखाकर डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी. जान के भय से सहमे कर्मचारी चाहकर भी कुछ नहीं कर सके.

 

गोदाम से मवेशी निकाल वाहन से हुए फरार

कर्मचारियों को अपने नियंत्रण में लेने के बाद बदमाशों ने दुकान के गोदाम में बंधे 17 खस्सियों को खोला. चोर अपने साथ एक वाहन लेकर आए थे जिसमें एक-एक कर सभी मवेशियों को लादा और मौके से फरार हो गए.

 

दुकानदारों में दहशत, सीसीटीवी के सहारे तलाश में जुटी पुलिस

दुकान मालिक नारायण मंडल के अनुसार चोरी गए सभी 17 खस्सियों की कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके के अन्य दुकानदारों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया. पुलिस अब दुकान और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द दबोचा जा सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही