Search

 
 
 

Dhanbad News: मृतक के आश्रित को विधायक ने सौंपे 10 लाख का मुआवजा चेक, घायलों को 50-50 हजार

निरसा थाना क्षेत्र के सिनेमा मोड़ के समीप करीब एक सप्ताह पूर्व हाइवा की चपेट में आने से हुई मंगल भुइयां की मौत के मामले में रविवार को उनके आश्रितों को मुआवजा दिया गया. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मृतक के घर पहुंचकर आश्रितों को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा.
 

Dhanbad: निरसा थाना क्षेत्र के सिनेमा मोड़ के समीप करीब एक सप्ताह पूर्व हाइवा की चपेट में आने से हुई मंगल भुइयां की मौत के मामले में रविवार को उनके आश्रितों को मुआवजा दिया गया. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मृतक के घर पहुंचकर आश्रितों को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. वहीं हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को भी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मृतक मंगल भुइयां निरसा मध्य पंचायत के निवासी थे. बताया जाता है कि वह दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सिनेमा मोड़ के समीप अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में मंगल भुइयां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

 

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था. इसके बाद MPL प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. जिसमें मुआवजा देने पर सहमति बनी.

 

रविवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और उनके आश्रित को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. इससे पहले दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि भी दी जा चुकी थी. इसके अलावा हादसे में घायल दोनों युवकों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही