Search

 
 
 

​ Dhanbad News : DSE के आश्वासन पर नहीं माने विधायक, कहा- 'जब तक ठोस कार्रवाई नहीं, अनशन जारी रहेगा'

Dhanbad News :​गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) शालिनी डुंगडुंग अनशन स्थल पर पहुंची. उन्होंने विधायक से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया.
 
विधायक अरूप चटर्जी

Dhanbad News : समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय के समक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही. शिक्षा विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पैसे लेकर शिक्षकों की मनमानी ट्रांसफर-पोस्टिंग के आरोपों को लेकर विधायक मंगलवार से आमरण अनशन पर डटे हुए हैं.

 

 

​अनशन स्थल पर पहुंची DSE, नहीं बनी बात

​गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) शालिनी डुंगडुंग अनशन स्थल पर पहुंची. उन्होंने विधायक से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया.

 

DSE ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया लेकिन विधायक चटर्जी अपने रुख पर कायम रहे. उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि जब तक मांगों पर केवल आश्वासन की बजाय धरातल पर ठोस कार्रवाई नहीं होती आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा.

 

​DSE का दावा-विवादित फैसले रद्द, ग्रामीण क्षेत्रों में भेजे जा रहे शिक्षक

 

​जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग ने मीडिया को बताया कि विधायक की मांगों को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि ​पूर्व में किए गए विवादित स्थानांतरण संबंधी फैसलों को निरस्त कर दिया गया है.​ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में संतुलन बनाने के लिए शिक्षकों का नया स्थानांतरण किया जा रहा है.शिक्षा विभाग की तमाम खामियों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

​

​प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज़

 ​प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद विधायक के सख्त तेवरों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है. लगातार तीसरे दिन जारी इस आंदोलन से जिले भर में शिक्षकों के तबादले और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही