Search

 
 
 

Dhanbad News : मनरेगा कर्मी 70 दिन से हड़ताल पर, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 70 दिनों से मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में मनरेगा कर्मियों की अहम भूमिका रहती है.
 
रणधीर वर्मा चौक पर धरना देते मनरेगा कर्मी.

Dhanbad : धनबाद जिले के मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले 70 दिनों से हड़ताल पर हैं. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे बड़ी संख्या में पहुंचे मनरेगा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि व सेवा सुरक्षा की मांग उठाई.


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 70 दिनों से मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में मनरेगा कर्मियों की अहम भूमिका रहती है. बावजूद इसके उन्हें उचित मानदेय, स्थायी सेवा सुरक्षा व अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है. सरकार से जल्द मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की गई.

 


कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही