Dhanbad News : धनबाद जिले के कुमारधुबी में सलीका स्थित रेलवे लाइन के समीप केएफएस क्वार्टर के बाहर खड़ी बाइक में सोमवार को बदमाशों ने आग लगा दी. आग जलकर बाइक राख हो गई. आग की लपटों से मकान का प्लास्टर और पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया.
इसे भी पढ़ें
पीड़ित परिवार ने बताया कि सुबह घर के बाहर खड़ी बाइक में किसी ने जान-बूझकर आग लगा दी. जानकारी मिलते ही घर के लोग बाहर निकले. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
परिजनों ने बताया कि बाइक में आग किसने और क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना कुमारधुबी पुलिस को देकर पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

